Site icon

दस साल की सेवाएं पूरी कर चुके डेली वेज़ -कांट्रैक्ट कर्मचारियों की एकमुश्त रैगुलराइजेशन की मांग ने पकड़ा ज़ोर

WhatsApp Image 2026 05 21 at 18.06.03

#bnnindianews

दस साल की सेवाएं पूरी कर चुके डेली वेज़ -कांट्रैक्ट कर्मचारियों की एकमुश्त रैगुलराइजेशन की मांग ने पकड़ा ज़ोर।।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की जेम पोर्टल की जगह सरकारी केंदित एजेंसी भर्ती से रिटायरमेंट तक हो नौकरी की सुरक्षा।

मांगों की पूर्ति के लिए संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा शासन व प्रशासन व दोनों मैंबर आफ पार्लियामेंट व प्रमुख राजनीतिक दलों को संयुक्त मांग पत्र देने का हुआ ऐलान।

चंडीगढ़ () 21 म‌ई: आज संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की यूटी एवं एमसी कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में प्रैस क्लब में एक विशाल प्रैस वार्ता का आयोजन हुआ ।

इस प्रैस वार्ता में चंडीगढ़ के प्रमुख छह कर्मचारी संगठनों व फैडरशनों ने भाग लिया ।

कर्मचारी संगठनों के प्रमुख लीडरों ने वर्षों से लंबित मांगों के निवारण पर चंडीगढ़ व एम सी प्रशासन के ढुलमुल रवैए पर रोष जाहिर करते हुए संबोधित किया।

प्रैस वार्ता रैली में कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी ने प्रशासन व द्वारा दस साल की सेवाएं पूरी कर चुके डेली वेज़ -कांट्रैक्ट कर्मचारियों की एकमुश्त नियमितीकरण की मांग की।

कन्वीनर रंजीत मिश्रा ने बारहमासी कार्यों में सभी वर्गों के कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन की मांग रखी ।

कन्वीनर सुखबीर सिंह ने आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की जेम पोर्टल की जगह सरकारी केंदित एजेंसी से रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा की मांग की

कन्वीनर सुरमुख सिंह ने केंद्रीय नियमों को पूर्णतः लागू करने व डेली वेज़ कर्मचारियों के लिए सातवें वेतनमान की मांग रखी ।

कन्वीनर रंजीत हंस ने कहा कि मांगों के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा आने वाले दिनों में संगठित होकर शासन व प्रशासन को चेताने के लिए आंदोलन तेज करेगा ।

कन्वीनर बिपिन शेर सिंह ने कहा संयुक्त कर्मचारी मोर्चा मांगों के समर्थन में जल्द ही शासन व प्रशासन व को संयुक्त रूप से मांग पत्र सौंपा जाएगा ।

प्रैस वार्ता में रैगुलर, कांट्रैक्ट व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगे जैसे बारहमासी कार्यों में डेली वेज,कांट्रैक्ट व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का एकमुश्त नियमितीकरण,समान कार्य समान वेतन,न‌ए श्रम कानून रद्द करने,युक्तिकरण की आड़ में कच्चे कर्मचारियों की छंटनी बंद करने, क्रैच कर्मचारियों को दिए गए टर्मिनेशन व रिटायरमेंट आडर रद्द करने,सीटीयू कर्मचारी यूनियन के लीडरों पर दर्ज की गई एफ आई आर रद्द करने,बिजली विभाग से स्थानांतरित सरकारी कर्मचारियों को दूसरे सरकारी दफ्तरों में एडजस्ट करने, आंगनवाड़ी व मिड डे मील कर्मचारियों को डीसी रेट देने,पूर्णतः केंद्रीय नियम लागू कर प्रमोशन की पोस्टें यूटी कर्मचारियों को देने, सातवां वेतनमान लागू करने व भत्तों समेत एरियर का भुगतान करने, ईएस‌आई व बोनस की लिमिट 50000 तक बढ़ाने,सीजीएच‌एस मैडिकल सुविधा देने,मृतकों के आश्रितों को सीलींग हटा नौकरी देने इत्यादि मांगें शामिल रहीं ।

प्रैस वार्ता में फैडरेशन ऑफ यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज,ज्वाइंट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन,यूटी चंडीगढ़ एस एस फैडरेशन,ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज, यूटी.एस.एस फैडरेशन चंडीगढ़ व आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत की प्रमुख कार्यकारिणी से कनवीनर गोपाल दत्त जोशी,सुखबीर सिंह,रंजीत मिश्रा,सुरमुख सिंह
रंजीत हंस,बिपिन शेर सिंह के अलावा विभिन्न संगठनों से राजेन्द्र कटोच,हरकेश चंद, बिहारी लाल,सुब्रमण्यम, सुखविंदर सिंह सिद्धू,राजाराम,धर्मेंद्र राही, गुरप्रीत बावा,साहिल काहिलों व अन्य साथी शामिल रहे ।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज ने प्रैस वार्ता के अंत में मांगों की पूर्ति व समाधान चंडीगढ़ प्रशासन से जल्द मीटिंग की मांग भी रखी।।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासन व प्रशासन के समक्ष शहर के मौजूदा दोनों मैंबर आफ पार्लियामेंट व प्रमुख राजनीतिक दलों को मांग पत्र देने व लगातार संघर्ष करने का ऐलान किया।

Exit mobile version