Site icon

पंचकुला के नव-निर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बन्सल जी से भेंट

IMG 20260520 WA0207

#bnnindianews. पंचकुला के नव-निर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बन्सल जी से भेंट

आज भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन, चण्डीगढ़ के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी ने अपनी टीम के साथ पंचकुला के नव-निर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बन्सल जी से भेंट की और उनकी प्रचण्ड जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

श्री बन्सल जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और विश्वास दिलाया कि समाजसेवा के कार्यों में विशेषतः पर्यावरण, नशा मुक्त अभियान और डिज़ास्टर मैनेजमेंट, आदि क्षेत्रों में उनका भरपूर सहयोग मिलेगा।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान टीम ने मेयर साहब से कहा कि वह रक्तदान और अंगदान के विषय को समाज में प्रचलित करने के लिए अपने सम्बोधन में अवश्य सम्मिलित करें जिससे ऐसे रोगियों की अधिक से अधिक सहायता हो सके। श्री अनूप सरीन जी ने उनके और उनके नेतृत्व में पंचकुला के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनसे विदा ली।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन, चण्डीगढ़ से श्री राम मंदिर, सैक्टर 47, के प्रधान रविन्दर कुमार सूद, विशव गुप्ता, बी के जोशी, अशोक शर्मा; सत्यवीर सिंह, पायलट सिंह, भारत भूषण, रामबहादुर, चंचल कुमार, कृष्ण चंद गौतम, शिवानंद मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version