शेर-ए-पंजाब – पंजाब केसरी लाला लाजपत राय” का टैगोर थिएटर में ऐतिहासिक एवं भव्य मंचन

#bnnindianews

चंडीगढ़।

सेंटर फॉर सोशियो कल्चरल स्टडी एवं संवाद थियेटर ग्रुप द्वारा 16 मई 2026 को टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में ऐतिहासिक नाटक “शेर-ए-पंजाब – पंजाब केसरी लाला लाजपत राय” का अत्यंत भव्य, प्रभावशाली एवं भावनात्मक मंचन किया गया। यह प्रस्तुति केवल एक नाटक नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की उस ज्वाला का जीवंत चित्रण थी जिसने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी।

IMG 20260516 WA0303

नाटक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गुलाबचंद कटारिया जी राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

इस नाटक की प्रेरणा एवं निर्माता श्री सतिंदर सिंह, अधिवक्ता,सेक्रेटरी,सेंटर फॉर सोशियो कल्चरल स्टडी,एवं पूर्व पार्षद ,श्री राजीव गुप्ता एवं श्री गौरव कंसल की विशेष उपस्थिति रही।

 

विशेष अतिथियों के रूप में श्रीमती सुखी बरार, चेयरपर्सन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी , श्रीमान पी सी डोगरा, पूर्व डीजीपी पंजाब एवं अध्यक्ष ,केंद्र पर सोशियो कलर स्टडी, कर्नल जयबंस सिंह,रक्षा एवं सुरक्षा विश्लेषक, लेखक एवं चिंतक।

 

 

नाटक में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी विचारक लाला लाजपत राय के जीवन के संघर्ष, त्याग, विचारों और अदम्य साहस को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा गया। प्रस्तुति ने दर्शकों को उस दौर में पहुंचा दिया, जब देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने का संकल्प थी।

 

नाटक में लाला जी के बचपन से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता बनने तक की यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाई और युवाओं के भीतर क्रांति एवं राष्ट्रभक्ति की चेतना प्रज्वलित की।

 

प्रस्तुति में लाला जी के शिक्षा के प्रति समर्पण, आर्य समाज से जुड़ाव, समाज सुधार के कार्य, महिलाओं की शिक्षा, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने तथा भारतीय आत्मनिर्भरता के लिए किए गए प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कंपनी जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की स्थापना में उनके योगदान को भी दर्शाया गया, जिसने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत किया।

 

नाटक के प्रमुख दृश्यों में बंग-भंग आंदोलन, अंग्रेजों की क्रूर नीतियों का विरोध, रौलट एक्ट के खिलाफ आंदोलन, जलियांवाला बाग हत्याकांड की विभीषिका, क्रांतिकारियों के साथ वैचारिक संवाद तथा साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर की ऐतिहासिक रैली को अत्यंत जीवंत और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया।

 

विशेष रूप से साइमन कमीशन विरोध प्रदर्शन का दृश्य दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक और रोमांचकारी रहा। जब लाठीचार्ज के बीच घायल अवस्था में भी लाला जी ने गर्जना की —

 

“मेरे शरीर पर पड़ी हर एक लाठी अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत की आखिरी कील बनेगी!”

 

तो पूरा सभागार तालियों और नारों से गूंज उठा।

 

नाटक में कई दमदार और ओजपूर्ण संवादों ने दर्शकों के भीतर देशभक्ति की भावना को प्रज्ज्वलित कर दिया —

 

“जो राष्ट्र अपने वीरों का सम्मान नहीं करता, उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है।”

 

“गुलामी केवल शरीर की नहीं होती, विचारों की गुलामी सबसे बड़ा अभिशाप है।”

 

“युवाओं की जागृति ही स्वतंत्रता की सबसे बड़ी शक्ति है।”

 

“जब अन्याय कानून बन जाए, तब उसका विरोध करना ही राष्ट्रधर्म बन जाता है।”

 

प्रस्तुति में यह भी दर्शाया गया कि लाला लाजपत राय केवल एक क्रांतिकारी नेता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी लेखक, चिंतक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने लेखों, भाषणों और आंदोलनों के माध्यम से देशवासियों में आत्मसम्मान, स्वदेशी और स्वतंत्रता की भावना को जागृत किया।

 

नाटक के अंतिम दृश्य में लाठीचार्ज से घायल होने के बावजूद लाला जी का अटूट साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अंतिम संघर्ष दर्शकों की आंखें नम कर गया। सभागार लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता रहा।

 

यह ऐतिहासिक प्रस्तुति नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाला लाजपत राय के संघर्ष, विचारों और बलिदान से परिचित कराने तथा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक सशक्त प्रयास रही।

 

 

CAST & CREW

 

Anubhav

Daksh

Shivam

Samar Chadha

Astik Sachdeva

Priya Bhatt

Kavya Gupta

Swastika Khantwal

Karanveer Singh

Nandan

Ajay

Priyanka Bhatt

Chhavi Rajput

Niranjan

Ashish

Arjun Singh

Sujeet Rajput

Vivek Khantwal

Tajinder Kaur

Tarun Sachdeva

Kamal Gupta

Sunil Kumar

 

 

Backstage Head and Actor

Jatinder Singh

 

Production Controller and Actor

Hansraj Prashar

 

Production Team and Actors

Uday Prashar

Vikas Negi

Neeraj

Ankita

Abhishek

Pomit

 

Makeup Artists

Sushant Singh

Aditya Sharma

 

Costume Designer and Actress

Beena Singh

 

Costume Designer

Kanchan Sharma

 

Light Design & Operation

Chetan Sharma

 

Graphics Design, Screen , Visuals

and Actor

Krishna Bhatt

 

Stage Director and Actor

Arvind Sharma

 

Assistant Director and Actress

Himanshi Rajput

 

Associate Director and Actress

Dr. Rajni Bajaj

 

Script & Screenplay

Dr. Gurtej Singh

 

Director and Lyrics

Mukeesh Sharma

 

Special thanks

 

OUR INSPIRATIONS

जिनकी प्रेरणा, सहयोग और विश्वास की वजह से हम इस नाटक का मंचन कर पाए।

सिर्फ यही नाटक नहीं, बल्कि संवाद की अब तक की सभी ऐतिहासिक प्रस्तुतियाँ भी इन्हीं के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से संभव हो पाई हैं।

 

S. Satinder Singh

Sh. Rajeev Gupta

Sh. Gaurav Kansal

Exit mobile version