#bnnindianews
गुरप्रीत सिंह बने क्लास फोर युनियन के प्रधान- 246 वोटों के बहुमत से हुई एकतरफा जीत
क्लास फोर यूनियन रजि नं 638 ने वोटिंग से किए प्रधान पद के चुनाव, नव निर्वाचित प्रधान ने कार्यकारिणी की घोषणा की
चंडीगढ़( ): शिक्षा विभाग की क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन के प्रधान पद के लिए आयोजित चुनाव मस्जिद ग्राउंड में वोटिंग से सम्पन्न हुए। चुनाव में गुरप्रीत सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार को 246 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में कुल 286 वोट पड़े। गुरप्रीत सिंह के पक्ष में 266 व सुरेश कुमार के पक्ष में मात्र 20 वोट पड़े। इस मौके नवनिर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की।
क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन के चेयरमैन गया प्रसाद ने बताया कि चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें यूनियन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरे थे। जिसमें संजय कुमार, गुरप्रीत सिंह व सुरेश कुमार प्रधान पद के दावेदार थे। मौके पर संजय कुमार ने गुरप्रीत सिंह के समर्थन में अपनी दावेदारी छोड़ दी थी।
उन्होंने आगे बताया कि चुनाव में कुल 286 वोट पड़े । गुरप्रीत सिंह के पक्ष में 266 व सुरेश कुमार के पक्ष में मात्र 20 वोट डले ।
नवनिर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह द्वारा श्री संजय कुमार सीनियर उप प्रधान,श्याम शंकर उप प्रधान, संजय यादव महासचिव, गुलजार सहायक सैक्रेटरी,अशोक कुमार प्रैस सचिव,राकेश कुमार कैशियर, अनिल कुमार सहायक कैशियर, पुरषोत्तम प्रचार सैक्रेटरी, कुलवंत सिंह आडिटर इत्यादि पदों की कार्यकारिणी के इलावा 12 मैंबरीय कार्यवाहक कमेटी भी घोषित की गई।
कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए यूनियन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया और हार डाल कर और वोट डालने आए सभी सदस्यों का लड्डू बांट कर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने यूनियन की एकता, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नव निर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनियन व कार्यकारिणी हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी तथा कर्मचारियों की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने का कार्य करेगी।
यूनियन सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रधान एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कार्य करने की आशा व्यक्त की।
जारी कर्ता:
गया प्रसाद
चेयरमैन व अध्यक्ष
अशोक कुमार, सैक्रेटरी
चुनाव कमेटी
क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन
चंडीगढ़ ,रजि न.638
मो: 988-831-5976

