#bnnindianews
अवॉर्ड-विनिंग इंग्लिश वेब सीरीज़ Marshall ने UFO/UAP विषय पर सिनेमा और स्टोरीटेलिंग के माध्यम से फिर जगाई वैश्विक जिज्ञासा
चंडीगढ़( ):-अमेरिका आधारित प्रोडक्शन कंपनी MJ Film Empire द्वारा निर्मित इंग्लिश वेब सीरीज़ Marshall, जिसे लेखक एवं निर्देशक कपिल कल्याण ने लिखा और निर्देशित किया है तथा जिसका निर्माण मंदीप राज और जसवीर सिंह गरचा द्वारा किया गया है। LA WebFest 2025 में Best Production Design Award से सम्मानित हो चुकी है।
फ़िल्म के निर्माता अमेरिका से लाइव होते हुए मंदीप राज और जसवीर सिंह गरचा ने बताया कि पूर्णतः कल्पना और सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग के आधार पर बनाई गई Marshall ने रहस्यमयी घटनाओं, एलियन संभावनाओं और मानव जिज्ञासा जैसे विषयों को उस समय प्रस्तुत किया था, जब UFO/UAP चर्चाएँ वैश्विक मुख्यधारा का हिस्सा नहीं बनी थीं।
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में अमेरिका द्वारा UFO/UAP से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद, यह वेब सीरीज़ एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा और बौद्धिक विमर्श का विषय बन चुकी है।विज्ञान -फंतासी प्रेमियों, रचनात्मक समुदायों और दर्शकों के बीच इस विषय को लेकर नई जिज्ञासा देखने को मिल रही है।
मंदीप राज ने बताया कि Marshall के माध्यम से लेखक एवं निर्देशक कपिल कल्याण ने रहस्य, अनजान शक्तियों और मानव कल्पना की उस दुनिया को सिनेमाई रूप देने का प्रयास किया है। जिसने वर्षों से मानवता को आकर्षित किया है। आज वैश्विक स्तर पर हो रही UFO/UAP चर्चाओं ने एक बार फिर यह सवाल और गहरा कर दिया है:
«“क्या हम वास्तव में अकेले हैं, या कोई हम पर नज़र बनाए हुए है?”»
इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल कल्याण ने कहा:
«“जो कभी साइंस फिक्शन लगता था, आज वह वैश्विक चर्चा का हिस्सा बनता जा रहा है। Marshall मानव जिज्ञासा, कल्पना और अनजान के प्रति आकर्षण से जन्मी एक सिनेमाई सोच थी।”»
निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि Marshall एक साइंस-फिक्शन आधारित काल्पनिक और रचनात्मक सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसका उद्देश्य केवल जिज्ञासा, विचार-विमर्श और कल्पनाशील कहानी कहने को प्रेरित करना है।
निर्माता:
मंदीप राज
जसवीर सिंह गर्चा
प्रोडक्शन कंपनी:
MJ Film Empire (USA)
लेखक एवं निर्देशक:
कपिल कल्याण
© 2026 MJ Film Empire. सर्वाधिकार सुरक्षित।

