#bnnondianews
चंडीगढ़ : आगामी 25 से 31 मई, 2026 तक अमृतसर में आयोजित होने वाली पंजाब टी10 क्रिकेट लीग के पहले संस्करण का रविवार को जीरकपुर स्थित रामाडा एनकोर में भव्य आगाज़ हुआ, जहां लीग की आधिकारिक ट्रॉफी और टीम जर्सियों का अनावरण किया गया
ट्रॉफी का अनावरण मशहूर गायक एवं अभिनेता जगजीत संधू, पॉलिवुड अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि तथा बॉलीवुड-पॉलिवुड अभिनेता और सेलिब्रिटी क्रिकेटर राजीव ऋषि ने किया। इस मौके पर मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह में पंजाबी गायक मानवगीत गिल सहित शिवम कथूरिया, सीरत बाजवा, अनुष्का अग्रवाल, कांजी पोढ़, सैंडी, हरवी, वीर संधू, प्रभ सैनी, आले, कबीरा, सनी विक, हैमी म्यूजिक, जिंद यूनिवर्स और हरपी गिल समेत कई कलाकारों और सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।
लीग आयोजकों वज़ीर अली खान और दानिश तलवार ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मोहाली मॉन्स्टर्स, लुधियाना लायंस, फिरोजपुर फाल्कन्स, पटियाला पैंथर्स, जालंधर जगुआर्स (ऋषि ब्रदर्स की टीम), बठिंडा बुल्स, अमृतसर एलीगेटर्स और मोगा मोंगूसेस शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लीग में विदेशी खिलाड़ियों, पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों, आईपीएल खिलाड़ियों और रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों के साथ-साथ पंजाब के उभरते युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रमुख क्रिकेटरों में मनप्रीत गोनी, अनुरीत सिंह, क्रिस म्पोफू, थिसारा परेरा, अजंता मेंडिस और आफताब आलम जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ी भी लीग में खेलते नजर आएंगे।
पंजाब टी10 लीग का उद्देश्य राज्य के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मंच प्रदान करना है, ताकि पंजाब में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूत किया जा सके। तेज़ और रोमांचक टी10 फॉर्मेट में होने वाली यह लीग दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आएगी।

