Site icon

आइजैक लक्स ने मोहाली में पेश की एडवांस बॉडी स्कल्प्टिंग तकनीक – एमस्कल्प्ट

WhatsApp Image 2026 05 08 at 17.29.25 1

#bnnindianews

मोहाली: एडवांस एस्थेटिक और वेलनेस सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी आइजैक लक्स ने एमस्कल्प्ट नामक एक अत्याधुनिक, नॉन-इनवेसिव बॉडी कंटूरिंग ट्रीटमेंट की शुरुआत की है। यह तकनीक बिना सर्जरी के शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाने और अतिरिक्त फैट कम करने में मदद करती है। प्रसिद्ध एस्थेटिक विशेषज्ञ डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता की अगुवाई में सेक्टर 80 स्थित अपने सेंटर में शुरू की गई यह तकनीक बॉडी स्कल्पटिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लॉन्च के अवसर पर डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता ने कहा कीआज की बदलती जीवनशैली में लोग सुरक्षित, प्रभावी और बिना सर्जरी वाले विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, जो शरीर की बनावट और ताकत दोनों को बेहतर बना सकें। क्लिनिकल स्टडीज़ में एमस्कल्प्ट के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उपचारित हिस्सों में औसतन 15-16 प्रतिशत तक मसल्स बढ़ोतरी और लगभग 19 प्रतिशत तक फैट कम होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा पेट की मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और कमर की चौड़ाई घटाने जैसे फायदे भी देखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि एमस्कल्प्ट उन लोगों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है, जो जीएलपी-1 आधारित वेट लॉस थेरेपी ले रहे हैं। तेजी से वजन घटने के दौरान शरीर में मसल्स लॉस की समस्या आम होती है, जिसे यह तकनीक कम करने में मदद करती है। यह प्रक्रिया बिना एनेस्थीसिया के होती है, इसमें किसी प्रकार का डाउनटाइम नहीं होता और मरीज उपचार के तुरंत बाद अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं।

आइजैक लक्स की सीईओ झरना धर ने कहा की एमस्कल्प्ट एक विश्वसनीय वैश्विक तकनीक है, जिसे हम दिल्ली और मुंबई स्थित अपने केंद्रों पर सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर चुके हैं। अब इसे चंडीगढ़ में शुरू कर सुरक्षित आधुनिक उपचार अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

यह उपचार आमतौर पर कई सत्रों में किया जाता है और प्रत्येक सत्र लगभग 30 मिनट का होता है, जिससे व्यस्त जीवनशैली वाले लोग भी आसानी से इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Exit mobile version