Site icon

कल से एयरपोर्ट रोड पर कार ड्राइव करते हुए ही मिलेगा शुद्ध भारतीय खाना :: ट्राईसिटी में पहली बार शुरू हो रहा है भारतीय व्यंजनों का ड्राइव-थ्रू

IMG 20260507 WA0042

#bnnindianews

कल से एयरपोर्ट रोड पर कार ड्राइव करते हुए ही मिलेगा शुद्ध भारतीय खाना :: ट्राईसिटी में पहली बार शुरू हो रहा है भारतीय व्यंजनों का ड्राइव-थ्रू

15वर्ष पहले पंजाब से अमेरिका- 19 रेस्टोरेंट चला रहा चान्थी परिवार अब भारत में हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री की दिशा बदलने की शुरुआत पहले भारतीय फूड के ड्राइव थ्रू से करेगा

चंडीगढ़:
ट्राईसिटी के फूड लवर्स के लिए एक नई और अनोखी शुरुआत होने जा रही है। अब तक जहां ड्राइव-थ्रू आउटलेट्स में पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड ही मिलते थे, वहीं पहली बार भारतीय व्यंजन भी इस सुविधा के साथ उपलब्ध होंगे।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले 19 वर्षों से 15 रेस्टोरेंट्स सफलतापूर्वक संचालित कर रही। चान्थी हॉस्पिटैलिटी अब ट्राईसिटी मार्केट में अपने यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ कदम रख रही है। ग्रुप डायरेक्टर सोनू चान्थी ने बताया कि यह खास भारतीय फूड ड्राइव-थ्रू 9 मई को मोहाली के एयरपोर्ट रोड, जी ब्लॉक की प्राइम लोकेशन पर लॉन्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय खाना हमेशा लोगों की पहली पसंद रहा है, लेकिन ड्राइव-थ्रू विकल्प की कमी के चलते यात्रियों को सफर के दौरान अक्सर पिज्जा और बर्गर जैसे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसी कमी को पूरा करते हुए चांदी हॉस्पिटैलिटी “करीलेन किचन” के साथ अपना रेस्टोरेंट “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” भी पेश कर रही है।

यह नया कॉन्सेप्ट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो सफर के दौरान जल्दी, स्वादिष्ट और असली भारतीय भोजन का आनंद लेना चाहते हैं।

Exit mobile version