Site icon

सीपीडीएल ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार को दिया रु 25 लाख का आर्थिक सहयोग

IMG 20260505 WA0405

#bnnindianews

*चंडीगढ़, 5 मई, 2026:* सहानुभूति एवं सहयोग की भावना का प्रदर्शन करते हुए सीपीडीएल ने श्री काका सिंह के शोक संतप्त परिवार को रु 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। गौरतलब है कि लम्बी बीमारी के बाद 57 वर्ष की उम्र में 16 मार्च को उनका निधन हो गया था। इस मुश्किल समय में परिवार को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने के लिए उन्हें चैक सौंपा गया।

 

काका सिंह सब-डिवीजन नंबर 5 में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे और उन्हें निष्ठापूर्ण सेवा एवं समर्पण के लिए जाना जाता था। सीपीडीएल के मैनेजमेन्ट ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह पहल कर्मचारियों के कल्याण के लिए सीपीडीएल की प्रतिबद्धता और जरूरत के समय उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी को दर्शाती है।

 

संवेदना व्यक्त करते हुए, सीपीडीएल के निदेशक ने कहा, ‘‘हमें खेद है कि हमने अपने एक मूल्यवान कर्मचारी को खो दिया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं श्री काका सिंह के परिवार के साथ हैं। दुख की इस घड़ी सीपीडीएल उनके साथ मजबूती से खड़ा है और अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को यथासंभव हर ज़रूरी सहयोग प्रदान के लिए प्रतिबद्ध है।’’

 

श्री अमरीक सिंह, अध्यक्ष, और श्री गोपाल दत्त जोशी, महासचिव, यूटी पावरमैन यूनियन चंडीगढ़ ने कर्मचारियों और उनके कल्याण के प्रति सीपीडीएल के प्रयासों एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।

Exit mobile version