Site icon

चुनावों में भाजपा की जीत पर सेक्टर 30 में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

IMG 20260505 WA0327

#bnnindianews

चुनावों में भाजपा की जीत पर सेक्टर 30 में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

चंडीगढ़, दिनांक —

बीजेपी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आज सुबह सेक्टर 30 के पार्क में सैर करने आए लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी और सभी को इस जीत की बधाई दी।

इस मौके पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि यह जीत देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जनता का हृदय से धन्यवाद किया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं लगन की सराहना की।

नरेश अरोड़ा ने आगे कहा कि जिस प्रकार देशभर में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, उसी प्रकार आगामी दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देगी और नरेंद्र मोदी जी जी के नेतृत्व पर अपना विश्वास बनाए रखेगी।

इस दौरान सेक्टर 30 के अनेक स्थानीय निवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

नरेश अरोड़ा

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता

9814791999

Exit mobile version