#bnnindianews
चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी में वेलवेट एम्बर द्वारा ‘द प्लस साइज स्टोर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह स्टोर खास तौर पर महिलाओं के लिए एक्स्ट्रा लार्ज साइज के कपड़ों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
मेघा सेठ - स्टोर में शुद्ध कॉटन (Pure Cotton) के आरामदायक और स्टाइलिश ड्रेसेस की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां विभिन्न साइज और डिजाइन में आकर्षक कलेक्शन एक ही छत के नीचे ग्राहकों को मिल रहा है, जिससे प्लस साइज महिलाओं को अब फैशन और कम्फर्ट दोनों का बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं, जिससे खरीदारी का अनुभव और भी किफायती बन रहा है।
स्टोर प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में ऐसे और स्टोर खोलने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके।
यह पहला प्लस साइज महिलाओं के लिए फैशन इंडस्ट्री में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

