Site icon

चंडीगढ़ में ‘कारीगरी’ रेस्टोरेंट में नमक श्मक फ़ेम शेफ हरपाल सिंह सोखी की मास्टरक्लास, फूड ब्लेंडिंग की बारीकियों पर जोर

IMG 20260501 WA0501

#bnnindianews

चंडीगढ़: लाफ़र्ज़ शेफ फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सेक्टर 26 के ‘कारीगरी’ रेस्टोरेंट में एक विशेष क्यूलिनरी मास्टरक्लास आयोजित की। इस मास्टरक्लास का उद्देश्य शहर के फूड लवर्स को ‘कारीगरी’ के खास स्वाद से रूबरू कराना और उन्हें पाक कला से जुड़ी बारीकियों की समझ देना था।

 

कार्यक्रम के दौरान शेफ सोखी ने 100 प्रतिभागियों को कुकिंग की पूरी प्रक्रिया—रॉ मैटेरियल के चयन से लेकर फूड प्लेटिंग और प्रेजेंटेशन तक—की गहराई से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी डिश की सफलता सही इंग्रीडिएंट्स के चयन, उनकी क्वालिटी और उनके आपसी संतुलन पर निर्भर करती है।

 

उन्होंने कहा कि फूड ब्लेंडिंग यानी किस खाने के साथ कौन-सा फ्लेवर या सामग्री बेहतर मेल खाती है, यह समझ पाना ही असली पाक कला है। सही मायनों में प्लेटिंग और फ्लेवर बैलेंस को उन्होंने अत्यंत आवश्यक बताया, क्योंकि यही किसी डिश को खास बनाता है।

 

मास्टरक्लास के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि कुकिंग की नई तकनीकों और ट्रेंड्स के बारे में भी सीखा। कार्यक्रम ने शहर के फूड प्रेमियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया, जहां स्वाद के साथ-साथ मिलेट्स पेन केक, ठेठा पनीर आदि सीखने का भी अवसर मिला।

Exit mobile version