Site icon

डेराबस्सी में भाजपा को मजबूती : कांग्रेस के दर्जनों भाजपा में शामिल

Screenshot 20260428 085337

#bnnindianews

डेराबस्सी : आगामी नगर निगम और नगर परिषद चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने डेराबस्सी क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को गांव गुलाबगढ़ (वार्ड-10) में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया

यह जनसभा भाजपा के प्रदेश सचिव संजिव खन्ना व डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी की अगुवाई में आयोजित की गई। पार्टी में शामिल होने वालों में हरविंदर सिंह मीना के साथ गुरविंदर सिंह गोल्डी, कौशल, कर्मजीत कौर, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जगजीवन सिंह, गुरमुख सिंह, प्रधान सिंह, मंजीत कौर, सुरिंदर कौर, वीपी सिंह, मोहन झा और मनकीरत सिंह समेत कई नाम शामिल हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव खन्ना ने कहा कि पंजाब में निकाय चुनावों की घोषणा जल्द ही राज्य चुनाव आयोग द्वारा किए जाने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इन चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

संजीव खन्ना ने आगे कहा कि पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन लगातार भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है और आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

Exit mobile version