#bnnindianews सेक्टर 11 में लगेंगे CCTV कैमरे, सांसद मनीष तिवारी ने MP फंड से 10 लाख रुपये मंजूर किए
चंडीगढ़:
सेक्टर 11, चंडीगढ़ की RWA के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष आई.पी. सिंह के नेतृत्व में सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात कर सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ वाइस प्रेसिडेंट ए.एस. प्रशार, एरिया काउंसलर सचिन गलाव और अन्य निवासी भी मौजूद रहे।
बैठक में शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और PGIMER के कारण मार्केट क्षेत्र के आसपास बढ़ते ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे सेक्टर को CCTV कैमरों से कवर किया जाए और पुलिस स्टेशन सेक्टर 11 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, ताकि असामाजिक तत्वों, चोरी और ट्रैफिक उल्लंघनों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सबूत और निगरानी की कमी के कारण कई अपराध पकड़े नहीं जा पाते, जबकि CCTV से अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सांसद मनीष तिवारी ने इस मांग को उचित बताते हुए अपने MP फंड से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए तुरंत निर्देश जारी किए गए और राशि DC चंडीगढ़ के पास जमा करवा दी गई है।
बैठक में मार्केट के आसपास पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। रोजाना हजारों मरीज और उनके परिजन PGIMER आते हैं, जो अपने वाहन सड़क और मार्केट के बाहर खड़े कर देते हैं। इससे H.No. 1 से 17 तक के निवासियों को अपने वाहन निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं।
इसके अलावा पुलिस स्टेशन सेक्टर 11 की बाउंड्री वॉल को अवैध रूप से ऊंचा करने के कारण बने “ब्लाइंड कर्व” का मुद्दा भी उठाया गया, जो हादसों का कारण बन रहा है। इस पर सांसद तिवारी ने रोड सेफ्टी मीटिंग में मामला उठाया, जहां SSP ट्रैफिक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया और मंगलवार को इस संबंध में आई.पी. सिंह के साथ बैठक तय की गई है।
(आई.पी. सिंह)
अध्यक्ष, RWA सेक्टर 11, चंडीगढ़

