#bnnindianews
Chandigarh: Kumaon Sabha ने वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिल भारतीय उत्तराखंड विकास परिषद के महासचिव और कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे सहित समस्त सदस्यों ने इसे मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
रुद्रपुर में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्यूरो प्रभारी रहे भास्कर पोखरियाल का AIIMS दिल्ली में निधन हो गया, जिससे उत्तराखंड सहित पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है। वह पहले अमर उजाला में भी ब्यूरो प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके थे और चंडीगढ़ में भी लंबे समय तक अपनी पत्रकारिता का योगदान दिया।
शशि प्रकाश पांडे ने कहा कि भास्कर पोखरियाल की निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल स्वभाव और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड पत्रकारिता यूनियन का प्रतिनिधित्व भी किया और अपने करियर में कई राज्यों में सेवाएं दीं।
उन्हें उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी कई बार सम्मानित किया गया था।
कुमाऊं सभा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की है।

