Site icon

Oren FDM brings new dimension to Fashion Education

Screenshot 2026 04 24 20 38 22 42

#bnnindianews

चंडीगढ़: फैशन सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि करियर और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है—यह संदेश ओरेन इंटरनेशनल के हालिया स्टूडेंट फैशन शो और सेलिब्रिटी इंटरैक्शन में साफ नजर आया। उभरते डिजाइनरों ने अपने कलेक्शन के जरिए रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

इवेंट में फराह संजना और दृष्टि खुराना की मौजूदगी ने छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविकताओं से रूबरू कराया। दोनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास और प्रोफेशनल समझ ही सफलता की कुंजी है। ओरेन इंटरनेशनल ने इसी दौरान लामरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी (एलटीएसयू) के साथ अहम साझेदारी की घोषणा की।

एलटीएसयू के सीईओ विमल मन्होत्रा ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत में कहा कि यह सहयोग छात्रों को डिग्री के साथ इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स देगा। वहीं ओरेन के डायरेक्टर कुलजिंदर सिद्धू ने इसे “ट्रेनिंग और अकादमिक मान्यता का संतुलित मॉडल” बताया। संस्थान की सामाजिक पहल भी सराहनीय है। 34 शाखाओं में बीपीएल छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें अब तक 80 युवा आत्मनिर्भर बन चुके हैं।

निदेशक निधि सिद्धू के अनुसार, प्रैक्टिकल लर्निंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर ही छात्रों को असली पहचान दिलाता है।कुल मिलाकर एफडीएम का यह प्रयास फैशन शिक्षा को सिर्फ हुनर नहीं, बल्कि सशक्त भविष्य से जोड़ने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Exit mobile version