Site icon

यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट 14 अप्रैल को टैगोर में

WhatsApp Image 2026 04 12 at 21.10.40

चण्डीगढ़ : जेवीएएम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आगामी 14 अप्रैल को यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन टैगोर थिएटर में किया जा रहा है जिसमें सेलेब्रटी अर्जुन फ़िरोज़ खान मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकजनों में शामिल परम चंदेल, ज्योति कंसल, आदर्श गोयल व प्रेम सागर गुप्ता ने इस सम्बन्ध में चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में ट्राईसिटी के बेहतरीन गायक कलाकार, जिनमें दुपांशु नैंसी, तरुणदीप, अनन्या, नन्द किशोर, नीना भाटिया, राहुल सोनी व आयोजनकर्ता भी शामिल हैं,

हिन्दी फिल्मों के पुराने गीतों का जादू जगायेंगे। ज्योति कंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का मकसद है लोगों को अच्छे संगीत से जोड़ने और उनका मनोरंजन करने के साथ-साथ नए गायकों को भी मंच प्रदान करना है। परम चंदेल ने बताया कि मशहूर एक्टर फिरोज खान उर्फ अर्जुन, जो मशहूर टीवी सीरियल महाभारत के अर्जुन हैं और जिन्होंने कई बॉलीवुड की अनेक फिल्मों में भूमिका निभाई है,

इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस प्रोग्राम में संगीत डॉ. अरुणकांत का होगा और मंच संचालन का काम राजेश अत्रे करेंगे।

Exit mobile version