Site icon

54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ निसान ने किया व्यापक नेटवर्क विस्तार

WhatsApp Image 2026 04 11 at 18.04.19

#BNNINDIANEWS
चंडीगढ़ : कई शहरों में रिटेल फुटप्रिंट बढ़ाने की ऐतिहासिक पहल के तहत निसान मोटर इंडिया ने आज बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में देशभर में कंपनी ने 54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स खोले हैं। यह भारत में कंपनी के विकास के सफर में उल्लेखनीय पड़ाव है।

यह नेटवर्क विस्तार निसान मोटर इंडिया की प्रोडक्ट ऑफेंसिव स्ट्रेटजी का अहम स्तंभ है। यह देशभर में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को दिखाने वाला है। नए खोले गए टचपॉइंट्स में 3 एस (सेल्स, सर्विस एंड स्पेयर पार्ट्स), 2 एस और 1 एस आउटलेट शामिल हैं। इन्हें रणनीतिक रूप से पूरे भारत में खोला गया है, जिससे निसान का फुटप्रिंट और गहरा हुआ है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ वत्स ने कहा, ‘अपनी लोकप्रिय नई निसान मैग्नाइट के साथ हाल ही में ऑल न्यू ग्रेवाइट की लॉन्चिंग और आगामी ऑल न्यू निसान टेक्टॉन एवं सी-एसयूवी 7-सीटर के साथ हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार इस रणनीति का अहम स्तंभ है। यह विकास सुगमता, ग्राहकों तक पहुंच और ब्रांड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।’

Exit mobile version