Site icon

सुखी बराड़ और गुरकृपाल सूरापुरी के सहयोग से विब्भ सिद्धू का नया गाना ‘भाभी’ हुआ रिलीज़

ff2d5fbe 7f1a 49f7 ab62 69d877896aba

#bnnindianews

चंडीगढ़, 11 अप्रैल: उभरती पंजाबी गायिका विब्भ सिद्धू का नया गीत “भाभी” सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज़ किया गया। इस मौके पर संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

गीत “भाभी” के बोल हरप्रीत सेखों ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत सिनेमिक्स लैब्स (लक्ष) द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो में मुख्य भूमिका जानी-मानी अभिनेत्री राज ढालीवाल ने निभाई है। उनके साथ सरताज सिद्धू, हरप्रीत सेखों, भूपिंदर सिंह, सिमरन वड़ैच और रोबिन सिद्धू ने भी अहम किरदार अदा किए हैं। गीत का निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है और इसे बलविंदर सिंह व अर्श नागरा की म्यूज़िक कंपनी “वेवकानो म्यूज़िक” के बैनर तले रिलीज़ किया गया है।

इस गीत को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन सुखमिंदर कौर बराड़ (सुखी बराड़) और प्रसिद्ध गायक गुरकृपाल सूरापुरी ने आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साफ-सुथरे और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े गीत पंजाबी संगीत को नई दिशा देते हैं।

विब्भ सिद्धू लोक गायकी में अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार दो बार विजेता रह चुकी हैं। युवा मेलों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम का मंच संचालन भट्टी भढ़ीवाला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन तलजिंदर नागरा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह (एडवोकेट), करतार सिंह, सतविंदर सिंह गांधी, गुरताज सिद्धू, विशाल खन्ना, विशाल पराशर और प्रदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version