Site icon

13वीं बटालियन सीआरपीएफ के डेट मुख्यालय में शौर्य दिवस मनाया

IMG 20260409 WA0319

#bnnindianews

चंडीगढ़। 13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डेट मुख्यालय में आज शौर्य दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग एवं बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्वार्टर गार्ड पर कमांडेंट कमल सिसोदिया, कमांडेंट, 13वीं बटालियन को सलामी दी गई। इसके उपरांत आयोजित सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए शौर्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्मिकों को कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर बटालियन के उन वीर कार्मिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्हें उनकी बहादुरी एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कार्मिकों को प्रशंसा-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

Exit mobile version