#bnnindianews
बंगा मेमोरियल चैंपियनशिप:
लेट जी.एस. बंगा अंडर-19 टी20 चैलेंजर कप
पंचकूला स्ट्राइकर्स ने एलीट पाथवे अकादमी को 42 रनों से हराया
चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2026:
लेट जी.एस. बंगा अंडर-19 टी20 चैलेंजर कप के दूसरे दिन एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पंचकूला स्ट्राइकर्स ने द एलीट पाथवे अकादमी को 42 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचकूला स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 217 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। जवाब में एलीट पाथवे अकादमी की टीम 20 ओवर में 175/9 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई।
इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि भी दर्ज हुई, जब राहुल सूद ने अपने करियर में 900 चौकों का आंकड़ा पूरा किया, जो दिन का प्रमुख आकर्षण रहा।
टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और सभी टीमें खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

