Site icon

ईस्टर के शुभ अवसर पर क्राइस्ट दा किंग चर्च मे प्रार्थना सभा का अयोजन

IMG 20260405 WA0204

#bnnindianews

चंडीगढ़:–ईस्टर के शुभ अवसर पर क्राइस्ट दा किंग चर्च मे प्रार्थना सभा का अयोजन किया गया। सुबह 5 बजे सनराइज सर्विस में कैंडल प्रोसेशन निकाला गया। ईस्टर प्रभु यीशु मसीह के अपनी जान देने के बाद तीसरे दिन मुरदों मे जी उठने से सबंधित है। प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के पापों के लिए अपना बलिदान दिया। ताकि कोई भी नाश ना हो बल्कि बहुतायत का जीवन पाऐ। यह दिन हमें मौत के भय से मुक्त करते हैं कयोंकि प्रभु यीशु मसीह मौत के ऊपर विजय हासिल कर तीसरे दिन मुरदों मे जी उठे थे।
इस शुभ अवसर पर आदरणीय लौरंस मलिक ने बताया कि ईस्टर मसीही समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण उतसव है। यह दिन हमें स्मरण दिलाता है कि हम प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं पर चलते हुए हर एक छोटे-बडे का आदर करें। एक दुसरे के साथ प्रेम रखें, देश मे शांति सथापित करने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें और औरों के लिए प्रार्थना करें।
इस अवसर पर पास्टर जेकब भट्टी ने लोगों को यीशु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेश राजन, विजय, ऐल्फ़्रेड मल्ल, प्रमोद, दीपक, जॉन नसरानी सैमुअल गिल और सुरेश चंद डोलचे इत्यादि हाज़िर रहे।

Exit mobile version