#bnnindianews
चंडीगढ़, 2 अप्रैल – माऊँ सांस्कृतिक रंग मंच (पंजी.) चंडीगढ़ द्वारा “म्यर मुलुक मेरी पछ्याण – 4” उत्तराखण्डी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को टैगोर थिएटर, सैक्टर 18-बी, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रकाश काहला, लोक गायक आशा नेगी और लोक गायिका गणेश भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्तराखण्ड के लोक गायकों और नृत्य कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड के समृद्ध संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम का समय दोपहर 3.00 बजे से है और प्रवेश निशुल्क है। सांस्कृतिक विभाग चण्डीगढ़ प्रशासन, चण्डीगढ़ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मंच के संयोजक भुवन चंद्र फुलारा ने बताया कि लोक गायक प्रकाश काहला और लोक गायिका आशा नेगी द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कुमावनी अभिनेता और हास्य कलाकार गणेश भट्ट भी अपनी कला की प्रस्तुति प्रदान करेंगे।
डांस प्रतियोगिता के लिए स्थानीय उत्तराखंडी बच्चों की टीमों का गठन कर प्रतियोगिता के लिए तैयार कर लिया गया है। जो भी टीम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आयेगी, उनको मंच के द्वारा नगद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शहर के महापौर सौरव जोशी, चरणजीत सिंह वील्ली, अध्यक्ष श्री गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़, और प्रशासक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव कुमार लखटिया विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

