Site icon

पार्क ग्रेशियन अस्पताल में हुई 8 वर्षीय बच्चे की सफल दाग-रहित किडनी स्टोन सर्जरी

WhatsApp Image 2026 04 03 at 18.18.21

#bnnindianews
चंडीगढ़: पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बच्चे की दाग-रहित किडनी स्टोन सर्जरी सफलतापूर्वक की।
शुक्रवार को यहां जानकारी देते हुए, पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षिता कौर ने बताया कि बच्चे के बाएं किडनी में 14 मिमी की पथरी पाई गई थी। इसका इलाज रेट्रोग्रेड इंट्रा रीनल सर्जरी (आरआईआरएस) से किया गया, जो एक उन्नत न्यूनतम चीरा लगाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें सर्जन बिना किसी बाहरी चीरे के प्राकृतिक मूत्र मार्ग के माध्यम से किडनी तक पहुंचते हैं।

एक महीन एंडोस्कोपिक उपकरण का उपयोग करके, लेजर से पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर पूरी तरह से निकाल दिया गया। डॉ कौर ने बताया कि सफल उपचार के बाद बच्चे को स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि शारीरिक गतिविधि की कमी और नमक और चीनी युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन जैसे जीवनशैली में बदलाव के कारण बच्चों में किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डॉ कौर ने बताया कि चिकित्सा प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ, आरआईआरएस जैसी प्रक्रियाएं बाल रोगियों के लिए वरदान साबित हुई हैं क्योंकि इनमें चीरे नहीं लगतेए दर्द कम होता है, अस्पताल में रहने की अवधि कम होती है और तेजी से स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित होता है।

Exit mobile version