Site icon

रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने आइकॉनिक विनर 2026

IMG 20260331 WA0203

#bnnindianews
जीरकपुर/चंडीगढ़ : रॉयल पार्क रिसॉर्ट में ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक फैशन शो सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए उभरते और प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर अपने हुनर और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस मेगा इवेंट का आयोजन प्रीति अरोड़ा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मॉडलिंग वर्कशॉप, फैशन शो, प्रोफेशनल फोटोशूट, नेटवर्किंग सेशन और मॉडलिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिन्होंने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजबीर सिंह भारतीय, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डॉ. सुनील बेनीवाल, सुमित गुप्ता, अमरजीत सिंह , अनीकेत, सरोज बाला, अवतार सिंह कल्सिया, स्वरणजीत कौर, कश्मीर कौर, योगिंदर अग्रवाल, जगजीत कालोन, प्रदीप सिंह हैप्प, गुरप्रीत कौर, सविता प्रींज़ा, बाबा सुखबीर सिंह, राजिंदर बजाज, अल्फाज सिंह तथा कलाकार सपना, माही और मनीषा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इवेंट को सफल बनाने में वरुण गुप्ता (हंगरू) एवं हंगरू फ्रेंचाइज़ी ओनर साहिल ने अहम भूमिका निभाई, जबकि दिनेश सरदाना ने भी सहयोग प्रदान किया। मीडिया कवरेज में हरियाणा न्यूज फ्लैश के एडिटर रमेश गिल्होत्रा और परख न्यूज चैनल की चीफ एडिटर सना का विशेष योगदान रहा।

इस इवेंट की खास आकर्षण डॉ. अदिति बंसल रहीं, जिन्होंने मिस कैटेगरी में विजेता का खिताब हासिल कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में किड्स कैटेगरी में अयानवीर विजेता रहे, जनीशा प्रथम और राव्या द्वितीय उपविजेता बनीं। सीनियर कैटेगरी में मायरा विजेता, अश्मिता सिंह प्रथम और अलीना सैनी द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर कैटेगरी में तिलक विजेता, विश्वजीत रॉय प्रथम और अर्शदीप द्वितीय उपविजेता रहे।

मिस कैटेगरी में डॉ. अदिति बंसल विजेता, आकांक्षा दुल्टा प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय उपविजेता रहीं। वहीं मिसेज कैटेगरी में पूजा चौहान विजेता, लीना सुनपाल प्रथम और दीपिका मलिक द्वितीय उपविजेता रहीं।

इसके अलावा अंशिका रानी और नीरज ठाकुर को शो स्टॉपर तथा शिवम को बॉयज शो स्टॉपर चुना गया। किड्स कैटेगरी में मोहिनी मित्तल शो ओपनर और जोरावर सिंह बेदी शो स्टॉपर रहे, जबकि मिसेज कैटेगरी में दीपिका बेदी शो ओपनर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रीति अरोड़ा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version