#bnnindianews
*कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल का दसवां एडिशन, ‘छोटे बच्चों के दिलों’ की रक्षा करते हुए जेनेसिस फाउंडेशन ने 25 साल पूरे किए*
चंडीगढ़, 31 मार्च 2026: भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल (के.आर.बी.एफ) 3 और 4 अप्रैल, 2026 को कसौली के बैकुंठ रिज़ॉर्ट में आयोजित हो रहा है। जेनेसिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल का यह दसवाँ संस्करण है, जिसके साथ ही जन्मजात हृदय रोगों (सीएचडी) से पीड़ित गंभीर रूप से बीमार गरीब बच्चों के इलाज में मदद करते हुए जेनेसिस फाउंडेशन 25 साल पूरे कर रहा है।
कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल की शुरुआत साल 2012 में की गई थी। यह फेस्टिवल एक उद्देश्य के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो चुका है, जो समुदायों, कलाकारों और पार्टनर्स को एक मंच पर लाता है। इस फेस्टिवल से मिली पूरी राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी, कैथेटर-बेस्ड सर्जरी और पोस्ट ऑपरेटिव केयर के लिए किया जाता है।
पिछले 25 सालों में जेनेसिस फाउंडेशन ने भारत में 5400 से अधिक गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज में मदद की है। समय पर डायग्नोसिस, इलाज और रिकवरी में सपोर्ट के लिए फाउंडेशन ने हॉस्पिटल्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है। जन्मजात हृदय दोष भारत में सबसे सामान्य रूप से पाए जाने वाले जन्म विकारों में से एक हैं, जिनके लिए तुरंत मेडिकल इलाज की जरूरत होती है। कम आय वाले परिवार इस इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। के.आर.बी.एफ के माध्यम से जेनेसिस फाउंडेशन एक स्थिर और पारदर्शी फंडिंग चैनल का निर्माण कर रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्थकेयर प्राप्त हो सके।
जेनेसिस फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी, ज्योति सागर ने कहा, “जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों को समय पर मेडिकल केयर प्रदान करके उनकी जान बचाई जा सकती है। के.आर.बी.एफ उन परिवारों तक सपोर्ट पहुँचाने में हमारी मदद कर रहा है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। हमारे इस सफर के 25 साल पूरे होने और इस फेस्टिवल के 10वें एडिशन के अवसर पर हम अपने इस अभियान को आगे बढ़ाने तथा भारत में अधिक से अधिक बच्चों तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
आगामी एडिशन में परफॉर्म करने वाले कलाकारों में इंडियन ओशन, निर्मला कानन, शमाजी एंड द हैप्पी फैक्ट्री, प्रिंस, मनसा जिम्मी, श्रेय टंडन, ट्रू ब्लू और संजीता भट्टाचार्य हैं, जिनके साथ कई मशहूर हस्तियां और उभरते हुए कलाकार इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए एकत्रित होंगे।
के.आर.बी.एफ फंडरेजिंग के अलावा एक ऐसा मंच भी है, जहाँ लोग एकत्रित होकर सामाजिक परिवर्तन की एक बड़ी पहल का हिस्सा बनते हैं। टिकट की बिक्री से मिली पूरी राशि का उपयोग बच्चों के इलाज के लिए किया जाता है, जिससे हेल्थकेयर की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की भूमिका को बल मिलता है, साथ ही, पहाड़ियों के बीच एक जीवंत म्यूज़िक का अनुभव भी प्राप्त होता है।
2026 एडिशन 1842 कसौली बाय स्केप्स से सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिनका विकास का सिद्धांत फेस्टिवल की जवाबदेह और समुदाय-केंद्रित सहभागिता से मेल खाता है। सस्टेनेबिलिटी, विरासत के संरक्षण और सोचे-समझे विकास पर जोर देते हुए इस गठबंधन का उद्देश्य स्थानीय पर्यावरण की रक्षा करते हुए परिवर्तन लाना है।
स्केप्स हॉस्पिटैलिटी के फाउंडर एवं प्रमोटर, समीर मुतरेजा ने कहा, “के.आर.बी.एफ उद्देश्य, समुदाय और जवाबदेह सहभागिता को प्रदर्शित करता है। हमें इस अभियान में अपना सहयोग देने पर गर्व है जो न केवल हेल्थकेयर की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि ठोस परिवर्तन लाने में अपना योगदान भी देता है।”
ईस्टर वीकेंड पर आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और करीबी क्षेत्रों के लोग अपना सहयोग देते हैं। उन्हें इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है, जो मनोरंजन करते हुए ठोस परिवर्तन भी लाता है।
कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल 2026 के टिकट बुकमाईशो से खरीदे जा सकते हैं। टिकट खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः https://in.bookmyshow.com/events/kasauli-rhythm-blues-festival/ET00483296. 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। टिकट के मूल्य में यात्रा करने, रहने और खाने का खर्च शामिल नहीं है।

