Site icon

विश्व प्रसिद्ध रेसलर ग्रेट खली ने नेक्सस एलांते मॉल स्थित इमैजिन स्टोर का किया दौरा

WhatsApp Image 2026 03 28 at 18.23.15

#bnnindianews
चंडीगढ़ 28 मार्च
विश्व प्रसिद्ध रेसलर ग्रेट खली ने आज चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में हाल ही में खुले इमैजिन स्टोर का दौरा किया। उनके पहुंचते ही मॉल में मौजूद प्रशंसकों और ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान ग्रेट खली ने स्टोर में मौजूद ग्राहकों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और कई प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को यादगार बनाया।

स्टोर के दौरे के दौरान उन्होंने इमैजिन स्टोर द्वारा भारत में एप्पल के उत्पादों को उपलब्ध कराने की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईफोन, आईपैड और अन्य आधुनिक तकनीकी उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने में इमैजिन स्टोर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ग्रेट खली ने इमैजिन स्टोर के एमडी और सीईओ श्रेय सेठ को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि देशभर में कंपनी के लगभग 45 स्टोर होने से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी उत्पाद और बेहतर सेवा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक स्टोर लोगों को नई तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ खरीदारी का बेहतरीन अनुभव भी प्रदान करते हैं।

इमैजिन स्टोर में ग्रेट खली की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और ग्राहकों के लिए यह एक यादगार अनुभव साबित हुआ। उनके साथ मुलाकात और तस्वीरें लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।
स्टोर प्रबंधन ने भी ग्रेट खली का स्वागत करते हुए उनके दौरे को अपने लिए सम्मान की बात बताया।

Exit mobile version