शशि प्रकाश पांडे को कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच में मीडिया प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

#bnnindianews

चंडीगढ़ | 27 मार्च 2026

कुमाऊं सांस्कृतिक रंग मंच चंडीगढ़ में नई नियुक्ति

कुमाऊं सांस्कृतिक रंग मंच, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से शशि प्रकाश पांडे को संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

afb988d0 bc89 445c 93c6 c1a793ec71cf

सभा के अध्यक्ष रमेश जोशी, संयोजक भुवन चंद्र फुलारा, महासचिव अजय सिंह डसीला, प्रधान आनंद बल्लभ नरवाल, कोषाध्यक्ष माधो सिंह रावत तथा वरिष्ठ सचिव केशव तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की और पांडे को बधाई दी।

महासचिव अजय सिंह डसीला ने कहा कि अब संगठन के प्रेस एवं मीडिया से जुड़े सभी कार्यों का दायित्व स्वतंत्र रूप से शशि प्रकाश पांडे संभालेंगे, जिससे मंच की गतिविधियों का बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ पांडे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version