#bnnindianews
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरनेवालों का यही बाकीं निशां होगा
आज भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सदस्यों ने अपने संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी, अनूप सरीन, के नेतृत्व में सैक्टर 17 प्लाज़ा, चण्डीगढ़ में अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अभूतपूर्व बलिदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन समर्पित किये।
मैं भारतवर्ष का हरदम अमिट सम्मान करता हूं,
यहां की चांदनी, मिट्टी का ही गुणगान करता हूं।
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।

