इंटरनेशनल वुमन डे बीत चुका है, लेकिन इसे मनाने का सिलसिला जारी है।

#bnnindianews , चंडीगढ़ : इंटरनेशनल वुमन डे बीत चुका है, लेकिन इसे मनाने का सिलसिला जारी है। इसका उद्देश्य यह है कि इस विशेष दिन को केवल एक बार नहीं, बल्कि हर दिन मनाया जाए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और लड़कियों की उपलब्धियों को सराहा जाए। इसी संदर्भ में, शनिवार को सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में इंटरनेशनल वुमन डे का आयोजन किया गया, जिसमें अवार्ड सेरेमनी भी शामिल थी।

IMG 20260322 WA0312

आयोजक नेहा सरोज वर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जो महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर, ट्राईसिटी के साथ-साथ शिमला की 15 महिलाओं और लड़कियों को भी सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें प्रस्तुति दी कथक नृत्यांगना जिज्ञासा गिरी ने। मुख्य मेहमान के रूप में मोहिंदर कौर ने शिरकत की। जबकि सब-इंस्पेक्टर, सेक्टर 43, चंडीगढ़ की आशा कुमारी विशेष मेहमान रहीं। जिन को सम्मानित किया उनमें विजया पुष्कर (सीनियर जर्नलिस्ट), नीलम ठाकुर जर्नलिस्ट ऋतु नाग, शर्मिता भिंडर
(सोशल वर्कर), सरिता खुराना (मास्टर शेफ), कंचन भल्ला (सिंगर), तृप्ता शर्मा ( अध्यापिका और समाजसेवी , शिमला) से और वेद चौधरी (पूर्व रक्षा सेवाएं) नीतू वर्मा लक्ष्मी सेन शामिल रहीं। इसके अलावा डिंपल मेहता (गृहिणी) लक्ष्मी सेन और नीता चतुर्वेदी स्नेहा सिंह (टीवी आर्टिस्ट), अदिति श्योराण (क्रिकेटर) अंजली वर्मा ऑर्गनाइज स्पॉट लाइट 24 को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version