Site icon

सांग उत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने हीरा मल जमाल के सांग से बांधा समां : टीम धर्मवीर :

IMG 20260321 WA0419

#bnnindianews

सांग उत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने हीरा मल जमाल के सांग से बांधा समां ::

खिला मौसम, खिले हरियाणवी चेहरे

दृशकों को हंसाने व स्टेज संचालन का जिम्मा जींद की रेनू दुहन का रहा

चंडीगढ़, 21 मार्च। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, कलाग्राम में आयोजित हरियाणवी ‘सांग उत्सव-26’ के तीसरे दिन लोक कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक सांग कला का आनंद लेने पहुंचे।

सोनीपत से आए कलाकार करण सिंह एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति में हरियाणवी लोक संस्कृति की गहराई को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रसिद्ध राजस्थानी राजा की पुत्री पद्मावत व रणबीर सेन की प्रेम कहानी का सांग पेश उन्होंने पारंपरिक सांग शैली में सामाजिक और ऐतिहासिक प्रसंगों को बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके संवाद, भाव-भंगिमा और गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बीच-बीच में हास्य के तड़के ने माहौल को और भी रोचक बना दिया।

वहीं हिसार से धर्मवीर एंड पार्टी ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम में नई जान डाल दी। उनकी टीम ने हीरा मल जमाल सहित प्रेम, संघर्ष और ग्रामीण जीवन से जुड़े किस्सों को शानदार अभिनय और सशक्त गायन के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रसिद्ध रागिनी चोरी,जुआ,जामिनी और परायी नार…. द्वारा समाज सुधार का संदेश दिया और कलाकारों की तालमेल और मंच पर उनकी पकड़ ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

तीसरे दिन की प्रस्तुतियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सांग जैसी पारंपरिक लोक विधा आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। आयोजकों के अनुसार उत्सव के आगामी दिनों में भी इसी तरह की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

इस समारोह में आख़िरी दिन 22 मार्च: रामशरण (करनाल) व संजय मलिक (मुजफ्फरनगर) के नाम रहेगा ।
संस्थान निर्देशक फुरकान खान ने कहा कि
सांग प्रस्तुतियां प्रायः पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक प्रसंगों, प्रेम और देशभक्ति से जुड़ी कहानियों पर आधारित होती हैं। इनमें चुटीले संवाद, लोकगीत और नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Exit mobile version