@bnnindianews निसान ने स्पिनी के साथ मिलकर देशभर में शुरू किया 55 मिनट में व्हीकल एक्सचेंज करने का प्रोग्राम
चंडीगढ़: ग्राहकों को प्राथमिकता में रखने की अपनी पहल को मजबूती देते हुए निसान मोटर इंडिया ने स्पिनी के साथ मिलकर अपनी तरह का पहला 55 मिनट व्हीकल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से ग्राहकों की पुरानी का कार का मूल्यांकन तुरंत होगा और निसान मोटर से नई कार खरीदने पर उन्हें एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
55 मिनट की एक्सचेंज प्रक्रिया के माध्यम से खरीदारी, बिक्री और एक्सचेंज के अनुभव को सुगम बनाया जाएगा। सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे ग्राहकों की सहूलियत बढ़ेगी। 30 शहरों में स्पिनी के समर्पित इवैल्यूएटर्स स्पिनी टचपॉइंट्स पर शेड्यूल अपॉइंटमेंट एवं मांग के आधार पर डीलरशिप ऑपरेशन में मदद करेंगे। इन शहरों में निसान सेल्स टचपॉइंट्स पर स्पिनी काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे एक्सचेंज विकल्प चुनने में ग्राहकों को रियल-टाइम असिस्टेंस मिलेगा।
निसान डीलरशिप पर या स्पिनी के डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से सीधे अपना वाहन एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को निसान की नई कार खरीदने पर एक्सक्लूसिव एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा। इस गठजोड़ का प्रमुख लाभ एक्सचेंज की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस प्रक्रिया में स्पिनी की तरफ से जारी किए गए ‘सेलिंग लेटर’ को एक्सचेंज का प्रमाण माना जाएगा। इससे निसान के ग्राहकों के लिए ट्रांसफर्ड आरसी डॉक्युमेंटेशन की जरूरत खत्म होगी और ट्रांजैक्शन की पूरी प्रक्रिया सुगम बनेगी।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘स्पिनी के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए और तेजी से एक्सचेंज के माध्यम से हम सुगमता, पारदर्शिता और ग्राहकों एवं डीलर पार्टनर्स के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही इससे देश में हमारे विकास को भी समर्थन मिलेगा।’

