#bnnindianews
चंडीगढ़ में 1 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
चंडीगढ़, 20 मार्च 2026: चंडीगढ़ में “एक शाम खाटू वाले के नाम” शीर्षक से एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 7:00 बजे से सेक्टर 20-सी मार्केट, चंडीगढ़ में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक मोनू दुआ भजन प्रस्तुत करेंगे, जबकि कमली मां अपनी उपस्थिति से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगी।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि कार्यक्रम के दौरान विशेष 56 भोग का आयोजन किया जाएगा तथा श्याम रसोई (भंडारा) रात 9:00 बजे से शुरू होगा।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री बालाजी सेवा संगठन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ लाकर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल प्रदान करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

