#BNNINDIANEWS चंडीगढ़:
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल की संस्कृति, परंपरा और समाज को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में कई बड़े और दिलचस्प कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश और विदेश में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। इसके तहत सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है।
बैठक में संगठन की चेयरपर्सन आशा जसवाल सहित गवर्निंग बॉडी के सदस्य अमित राणा, पाम राजपूत, सुरेश राणा, मीनाक्षी, रजनी, राजपाल, मंतन, ब्रजेश्वर, सुमिता कोहली, अंकज डडवाल, शिव, राजीव, सौरभ और सतीश उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा हिमाचली समाज को एक मंच पर जोड़ने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

