सीसीआई के रक्तदान शिविर का प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया शुभारम्भ, 233 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

#BNNINDIANEWS

उद्योगों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए चैंबर के प्रयासों की सराहना की प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने

चण्डीगढ़ : चैंबर ऑफ चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज (सीसीआई) ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत अपने 30वें वार्षिक रक्तदान शिविर का इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया। इस दौरान कुल 233 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व चैंबर के पदाधिकारियों ने किया, जिनमें अध्यक्ष सुरिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन मंगलानी, महासचिव अरुण गोयल और रक्तदान शिविर कमेटी के चेयरमैन राजवंत सिंह शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 03 14 at 19.48.53

इस रक्तदान शिविर में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर पीजीआई ब्लड बैंक सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप टोकन, उपहार और विशेष पौष्टिक भोजन भी प्रदान किया गया।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उद्योगों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए चैंबर के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन, स्थानीय कांग्रेस प्रधान एच. एस. लक्की और भाजपा प्रधान जतिंदर मल्होत्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version