#bnnindianews चण्डीगढ़ : सृजन-एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी, मंच के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आज कम्यूनिटी सेंटर , सैक्टर 40 में नाटककार सुनील जोशी द्वारा लिखित लघु नाटक संग्रह ” टॉपर बनने के कैप्सूल” पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि, चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ सुखमिंदर कौर बराड़ व विशिष्ट अतिथियों प्रो महेन्द्र कुमार, पंजाब यूनिवर्सिटी, निखिल डोगरा, सहायक निदेशक, टैगोर थिएटर और राजेश भगत एवं एरिया पार्षद गुरबक्श रावत के साथ साथ सृजन के अध्यक्ष सोमेश गुप्ता द्वारा किया गया। सोमेश गुप्ता ने कहा कि ये नाटक युवा पीढ़ी को मानवीय मुल्य सिखाते हैं। उन्हें सकारात्मक सोच और दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सोमेश गुप्ता, कुशिका गुप्ता, गीता शर्मा और नेहा राज वसन द्वारा वन्देमातरम गाया गया। राजेश भगत और प्रो महिन्द्र कुमार ने बेहतरीन साहित्यिक पेपर पढ़े। गुरबक्श रावत ने युवा पीढ़ी के लिए ऐसी प्रेरणादायक पुस्तक लिखने के लिए लेखक को बहुत बहुत बधाई दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुखमिंदर कौर बराड़ ने इतनी अच्छी पुस्तक लिखने के लिए लेखक को बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये नाटक युवा पीढ़ी को शिक्षा का महत्व बतलाते हैं, शिक्षा की अच्छी विधियों पर रौशनी डालते हैं, ये नाटक कर्तव्य के महत्व और पल पल के महत्व को बताते हैं। उन्होंने आशा प्रकट की लेखक की तरफ से आगे भी ऐसी मनोवल बढ़ाने वाली पुस्तकें लिखी जाएंगी।
सोमेश गुप्ता ने कुशिका गुप्ता के साथ हंस कर बोला करो तथा नेहा राज वसन के साथ बहुत दिल से शरारत कर रहे हो ग़ज़लें गाईं।
इस अवसर पर बोलते हुए लेखक सुनील जोशी ने कहा कि उन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी वह ऐसी ही और प्रेरणादायक पुस्तक लिख सकें।
इस मौके पर डॉ संतोष गर्ग, प्रेसीडेंट, राष्ट्रीय कवि संगम, वीएन शर्मा, प्रेसीडेंट, सुप्रीम सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, दीदार सिंह , प्रेसीडेंट, चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, चैप्टर यंग फ्रेंडस फारेवर भी समारोह में मौजूद थे। मंच का शानदार संचालन एम आर भाटिया द्वारा किया गया।

