#bnnindianews
चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से सेक्टर-34 में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ की पार्षद श्रीमती प्रेमलता की प्रेरणा से श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला और निफा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी मनसा देवी, रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन तथा रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि वह रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहे, क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और यह किसी की जिंदगी बचा सकता है।
निफा चंडीगढ़ और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी रक्त की कमी के कारण खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास करती है। इस शिविर में कुल 88 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर निफा चंडीगढ़ और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह, विनीत जगोता, संतोख सिंह बिट्टू, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, राज कुमारी और शिवांजली सहित रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन की वंशिका, गरिमा, दृष्टि, सृष्टि, हरलीन, साक्षी, संस्कार और मोक्ष समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और बैज देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

