Site icon

कोहिनूर की विरासत पर आधारित फिल्म ‘ताज पंजाब’ का पोस्टर जारी  

WhatsApp Image 2026 03 09 at 17.16.58

#bnnindianews

चंडीगढ़,  आगामी फिल्म ‘ताज पंजाब’ का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च प्रेस क्लब चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। यह आयोजन फिल्म और उसकी क्रिएटिव टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।  प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्टर अनावरण का नेतृत्व फिल्म के निर्देशक और कहानी लेखक वीर सचिन ने किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे के ऐतिहासिक महत्व और पंजाब तथा भारत की विरासत से उसके गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। फिल्म की कहानी पंजाबी युवा के उस किरदार पर आधारित है जो कि पंजाब की विरासत कोहिनूर हीरे को इंग्लैंड से वापिस अपने वतन भारत में लाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इस ऐतिहासिक विरासत को सामने लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

वीर सचिन ने बताया कि वे कुछ वर्ष पहले लंदन गए जहां उन्होंने एक टूरिस्ट के रूप में एक म्यूजियम में कोहिनूर को देखा। वहीं से उन्हें इस विषय पर फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली। फिल्म के को-डायरेक्टर जसप्रीत मान ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए फिल्म की परिकल्पना और निर्देशन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कई स्थानों पर की जाएगी, जिसमें पंजाब के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम में भी महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग की योजना है। इससे फिल्म को एक व्यापक ऐतिहासिक और सिनेमाई आयाम मिलेगा।

फिल्म के स्क्रीनप्ले लेखक बेअंत संधू ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी और संवादों के विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पंजाब और भारत की जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी हुई है और कोहिनूर से जुड़ी विरासत से प्रेरित एक सशक्त कथा को सामने लाती है।
पोस्टर लॉन्च समारोह में फिल्म की टीम के अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें जतिंदर सिंह बिल्ला (कलाकार) और रशपाल सिंह (प्रोडक्शन मैनेजर) शामिल थे।

Exit mobile version