Site icon

लंबे समय से परेशान थे लोग, जसमनप्रीत सिंह के हस्तक्षेप से सेक्टर-44C में काम शुरू

WhatsApp Image 2026 03 07 at 18.07.06

#bnnindinaews

चंडीगढ़: सेक्टर-44C की वी-5 रोड पर स्थित जोसेफ स्कूल के पास क्षतिग्रस्त वर्षा जल निकासी लाइन के कारण इलाके के लोग लंबे समय से परेशान थे। जल निकासी की समस्या के चलते बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उनके प्रयासों से मरम्मत कार्य के लिए टेंडर पास कराया गया। उनके निर्देश पर शुक्रवार सुबह से ही क्षतिग्रस्त वर्षा जल निकासी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत और उम्मीद की भावना देखने को मिली। वार्ड वासियों ने इस पहल के लिए सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय निवासियों ने वार्ड की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए लगातार प्रयास करने वाले सोशल वर्कर अरविंद सिंह का भी धन्यवाद किया।

वार्ड वासियों ने कहा कि कुछ लोग केवल वादे करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने वादों को निभाकर लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीनियर डिप्टी मेयर की मेहनत और लगन से क्षेत्र और शहर इसी तरह विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

Exit mobile version