Site icon

शेयर वाइस रजिस्ट्री खोलने का स्वागत, स्टेटस को लेकर स्पष्टता की मांग

IMG 20260306 WA0276

#bnnindianews चंडीगढ़:
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चोपड़ा चीफ पैट्रन कमल गुप्ता व चेयरमैन त्रिलोचन बिट्टू, जनरल सेक्रेटरी जतिंदर सिंह और रमन बजाज , अनिल ने सांसद सतनाम सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा शेयर वाइस रजिस्ट्री को दोबारा खोलने के फैसले का स्वागत किया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम प्रॉपर्टी कारोबार और आम लोगों के लिए राहत देने वाला है, क्योंकि लंबे समय से रजिस्ट्री बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मुद्दा उठाया कि संसद में भारत सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चंडीगढ़ के स्टेटस में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और चंडीगढ़ में हेरिटेज जैसा कोई भी सेक्टर नहीं है; केवल कैपिटोल कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य स्थानों का कोई हेरिटेज स्टेटस नहीं; ऐसे में एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि इस विषय पर पूरी तरह स्पष्टता दी जाए, ताकि लोगों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

सांसद सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को संबंधित स्तर पर उठाकर उचित समाधान का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version