Site icon

Iran का जवाबी हमला: U.S. bases and Israel पर मिसाइल-ड्रोन हमलों की खबरों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Iran Strikes on US Targets e1772296826326

ईरान का जवाबी हमला: अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर मिसाइल-ड्रोन हमलों की खबरों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

#bnnindianews

ईरान का जवाबी हमला: अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर मिसाइल-ड्रोन हमलों की खबरों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

मिडिल ईस्ट में तनाव उस समय और बढ़ गया जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान ने हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका के सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई इलाकों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। इनमें Al Udeid Air Base (कतर), Ali Al Salem Air Base (कुवैत), Al Dhafra Air Base (यूएई) और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को कथित तौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया।

बताया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल की ओर भी कई मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिससे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि संभावित हमले की आशंका के चलते अमेरिका ने अपने कई सैन्य ठिकाने पहले ही खाली करा लिए थे।

ईरानी हमलों की खबरों के बीच Abu Dhabi में तेज धमाकों की आवाजों से अफरातफरी फैलने की सूचना है। खाड़ी देशों द्वारा एहतियातन हवाई क्षेत्र बंद किए जाने और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के स्थगित होने की भी खबरें हैं।

उधर अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी हमले के गंभीर परिणाम होंगे और उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में रिजर्व सैनिकों को बुलाना शुरू कर दिया है।

क्षेत्र में जारी इस तनावपूर्ण स्थिति पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इससे पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

Exit mobile version