Site icon

AADHAAR सेवाएं होंगी आसान: UIDAI ने Google के साथ मिलकर शुरू किया location सर्च फीचर

AADHAAR GOOGLE MAP 27 2 2026

#bnnindianews

UIDAI ने यूजर्स की सुविधा के लिए Google के साथ साझेदारी कर नया लोकेशन सर्च फीचर शुरू करने की घोषणा की है। इस फीचर के जरिए लोग अब Google Maps पर अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से खोज सकेंगे।

26 फरवरी 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, इस सुविधा से यूजर्स को केवल वेरिफाइड आधार केंद्रों की लोकेशन ही नहीं मिलेगी, बल्कि वहां उपलब्ध सेवाओं—जैसे पता अपडेट, मोबाइल नंबर बदलना, बच्चों व बड़ों के आधार कार्य—की जानकारी भी मिल सकेगी।

आने वाले समय में इस फीचर को और विस्तारित करते हुए यूजर्स Google Maps के माध्यम से आधार केंद्र के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य गलत सूचनाओं और फर्जी संपर्क नंबरों से लोगों को बचाते हुए आधार सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version