Site icon

चंडीगढ़ में 1 मार्च को उत्तराखंडी कुमाऊनी होली मिलन समारोह, लोक संस्कृति की झलक मिलेगी

3a991fa2 104e 4d0b be75 9b45bc9b1015

#bnnindianews चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल ओपन एयर थिएटर में 1 मार्च को उत्तराखंडी कुमाऊनी होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पहाड़ों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामूहिक होली गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगर कोटी और मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि विभिन्न एरिया कमेटियां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी, जबकि उत्तराखंड से आईं लोक गायिका हेमा ध्यानी और आनंद कोरंगा अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे।

समारोह में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद सतनाम सिंह संधू तथा मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और ट्राई-सिटी की कई गणमान्य हस्तियां भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में उत्तराखंड की संस्थाएं, कीर्तन मंडलियां और बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी परिवार भाग लेंगे, जिससे शहर में पारंपरिक कुमाऊनी होली का रंग देखने को मिलेगा।

http://चंडीगढ़ में कुमाऊँ सभा का भव्य होली मिलन समारोह 01 मार्च 2026 को

Exit mobile version