Site icon

हरियाणा के 57 लाख स्कूली बच्चों को मिलेगी मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा

WhatsApp Image 2026 02 23 at 16.09.17

#bnnindianews

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026
हरियाणा सरकार के साथ मिलकर राज्य के 57 लाख स्कूली बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा देने की बड़ी पहल शुरू की है। यह कार्यक्रम हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में संरचित मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा को सीधे शामिल करेगा, ताकि बच्चों में कम उम्र से ही सही ब्रशिंग और स्वच्छता की आदत विकसित हो सके। वर्तमान में ब्राइट स्माइल ब्राइट फ्यूचर (बीएसबीएफ) कार्यक्रम देशभर में हर वर्ष एक करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल को लेकर कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि कोलगेट के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों में निवारक मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा और उनके समग्र विकास में सहायक होगा।
कंपनी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ प्रभा नरसिंह ने इसे 57 लाख बच्चों के लिए “जागरूकता से बड़े स्तर की कार्रवाई” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल से शुरू होकर जीवनभर चलने वाली स्वास्थ्य संस्कृति के निर्माण का प्रयास है। इसके साथ ही शिक्षकों को दांतों की संरचना और मौखिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे कक्षा में नियमित रूप से इन संदेशों को दोहरा सकें। बच्चों को घर ले जाने के लिए डेंटल किट और ब्रशिंग कैलेंडर भी दिए जाएंगे, जिससे परिवार की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के तहत स्कूलों में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे। बच्चों को दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करने, समय पर टूथब्रश बदलने, तंबाकू से दूर रहने और संतुलित आहार अपनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल में ‘ओरल हेल्थ बोर्ड’ लगाया जाएगा, ताकि बच्चों को रोजाना स्वस्थ आदतों की याद दिलाई जा सके।
शिल्पाश्री मुनीशवामापा निदेशक – ईसीजी एवं कम्युनिकेशंस, ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में दी गई निवारक स्वास्थ्य शिक्षा का प्रभाव कक्षा से बाहर परिवार और समाज तक पहुंचता है।

गौरतलब है कि कोलगेट का बीएसबीएफ कार्यक्रम अब तक भारत में 19.5 करोड़ से अधिक बच्चों और वैश्विक स्तर पर 2 अरब से अधिक बच्चों व उनके परिवारों को लाभान्वित कर चुका है। हरियाणा में इसका विस्तार राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा।

Exit mobile version