Site icon

ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़

WhatsApp Image 2026 02 23 at 12.59.47

#bnnindianews

ओलंपियन कुलदीप सिंह भगोल ‘दीपी’ सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026 ( ): सिख़लेंस : सिख आर्ट्स एंड & फ़िल्म फेस्टिवल 2026 के आयोजकों ने महान ओलंपिक फील्ड हॉकी खिलाड़ी कुलदीप सिंह भोगल , जिन्हें स्नेहपूर्वक “दीपी” के नाम से जाना जाता है, के चंडीगढ़ आगमन की घोषणा की है।

खेल जगत की एक ऐतिहासिक शख्सियत, कुलदीप सिंह भगोल ‘दीपी’ ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में युगांडा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उनका शानदार करियर एक प्रतिष्ठित कोच के रूप में आगे बढ़ा, जहां उन्होंने अमेरिका और कनाडा की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के साथ-साथ ब्रिटिश एयरवेज टीम को भी प्रशिक्षित किया। वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में निवास कर रहे दीपी, सिक्हलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल के भारत में 7वें संस्करण की शोभा बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम शनिवार, 28 फरवरी 2026 को टैगोर थिएटर में आयोजित होगा।

आज सुबह कुलदीप सिंह भगोल ‘दीपी’ ने भारत में सिखलेंस के संरक्षकों और मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अपने प्रेरणादायक जीवन सफर के अनुभव साझा किए। उनकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण उनकी आत्मकथा द लेजेंड ऑफ़ 1972: लाइफ , हाकी, एंड बियोंड का सार्वजनिक विमोचन रहा ।

उन्होंने अपने जीवन की प्रेरक कहानियां और व्यक्तिगत अनुभव साझा किए तथा उपस्थित प्रशंसकों के लिए अपनी नई आत्मकथा की विशेष प्रतियों पर हस्ताक्षर भी किए।

सिखलेंस पब्लिकेशंस के अंतर्गत प्रकाशित यह पुस्तक कई महाद्वीपों में फैले जीवन का तथ्यात्मक और भावनात्मक दस्तावेज है। यह मानव जज्बे, खेल उत्कृष्टता और वैश्विक मानवीय जुड़ाव का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को प्रेरित करने वाली एक सशक्त कहानी है।

“द लीजेंड ऑफ़ 1972: लाइफ , हॉकी एंड बियोंड ” 28 फरवरी को सिखलेंस : सिख आर्ट्स एंड & फ़िल्म Film फेस्टिवल 2026 में आधिकारिक रूप से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी।

Exit mobile version