Site icon

चंडीगढ़ में ऑटो पर पार्किंग शुल्क से ऑटो ड्राइवर नाराज़, ऑटो यूनियन ने लिया विरोध का रुख

WhatsApp Image 2026 02 22 at 12.11.12

#BNNINDIANEWS

चंडीगढ़ में ऑटो चालकों ने पार्किंग शुल्क लागू किए जाने पर नाराज़गी जताई है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन अब नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा ऑटो के लिए पार्किंग एंट्री शुल्क 28 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले ऑटो चालक शोरूम, अस्पताल, बैंक और अन्य स्थानों के बाहर सवारी को पिक-अप और ड्रॉप करते थे, जिस पर कोई शुल्क नहीं लगता था। अब शहर की लगभग हर पार्किंग में शुल्क देने को कहा जा रहा है, जिससे ड्राइवरों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

यूनियन का कहना है कि कई बार उन्हें बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को निजी अस्पतालों, बैंकों या दुकानों तक छोड़ना पड़ता है, ऐसे में पार्किंग शुल्क लेना अनुचित है।

ऑटो यूनियन ने मांग की है कि पार्किंग शुल्क तुरंत वापस लिया जाए और पहले की तरह पिक-अप व ड्रॉप सुविधा मुफ्त की जाए। साथ ही यूनियन स्टिकर लगे स्थानीय ऑटो को विशेष छूट देने की भी मांग उठाई गई है।

यूनियन ने कहा कि ऑटो चालकों ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग किया है, इसलिए प्रशासन को उनकी मांगों पर सहानुभूति से विचार करना चाहिए।

🛺अनिल कुमार ऑटो यूनियन अध्यक्ष चंडीगढ़

Exit mobile version