Site icon

State Bank of India में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

article15872

#BNNINDIANEWS

चंडीगढ़ 21 फरवरी – भारतीय स्‍टेट बैंक, चंडीगढ मंडल द्वारा दिनांक 21 फरवरी, 2026 को चंडीगढ स्थित स्‍थानीय प्रधान कार्यालय में “अंतरराष्‍ट्रीय मातृभाषा दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता चंडीगढ मंडल के मुख्‍य महाप्रबंधक, श्री कृष्‍ण शर्मा ने की। कार्यक्रम में श्री नीरज भारती, महाप्रबंधक (नेटवर्क-2) , श्री विमल किशोर, महाप्रबंधक (नेटवर्क-3), श्री काजल कुमार भौमिक, उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, व अन्‍य स्‍टाफ सदस्‍य उपस्थित थे।

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्‍य विभिन्‍न मातृभाषाओं को सम्‍मान देना और उनके प्रयोग को प्रोत्‍साहित करना था। कार्यक्रम में बैंक के चंडीगढ मंडल में कार्यरत स्‍टाफ सदस्‍यों में से ऐसे लेखकों को मुख्‍य महाप्रबंधक, श्री कृष्‍ण शर्मा द्वारा पुरस्‍कृत और सम्‍मानित किया गया, जिनकी कोई पुस्‍तक प्रकाशित हुई हो। मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किया गया, जिसमें स्‍टाफ सदस्‍यों ने विभिन्‍न मातृभाषाओं में प्रस्‍तुतियां दी।

इस अवसर पर मुख्‍य महाप्रबंधक, श्री कृष्‍ण शर्मा द्वारा मातृभाषा के महत्‍व और प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। उन्‍होंने स्‍टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभाषा में हम अपनी बात बेहतर ढंग से कह सकते हैं और उस बात का प्रभाव भी अधिक होता है। उन्‍होंने बताया कि ग्राहकों के साथ मातृभाषा में व्‍यवहार करने से हमारे व्‍यक्तिगत और व्‍यावसायिक संबंध अधिक मजबूत होंगे और ग्राहक बैंक के साथ जुड़ाव का अनुभव करेंगे।

Exit mobile version