Site icon

जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में पूर्णाहुति के साथ शतचण्डी महायज्ञ संपन्न

article15844

#bnnindianews

चंडीगढ़:-जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में आज मंगलवार, 17 फरवरी को शतचण्डी महायज्ञ पाठ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। किन्नर मंदिर में 14 फरवरी से 17 फरवरी तक मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व आज भक्तिभाव और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26, की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में 14 फरवरी से शुरू हुए शतचण्डी महायज्ञ पाठ की पूर्णाहुति गणेश स्तुति और शिव महिमा के साथ हुई।

 

 

 

पाठ की पूर्णाहुति में 21 पंडितों ने भी पाठ किया जो कि 14 फरवरी से निरंतर जारी था। दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 17 फरवरी 2026 को शतचण्डी पाठ पूर्णाहुति के पश्चात माता का अभिषेक, विशेष आरती एवं अंत मे भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव और माता से समस्त मानव कल्याणार्थ मंगल कामना की गई।

Exit mobile version