Site icon

इंडिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) का चंडीगढ़ में तीन दिवसीय ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनी का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026 02 14 at 17.39.53

#bnnindianews
चंडीगढ़ – भारत की प्रमुख तीन दिवसीय ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनी इंडिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) का शुभारंभ हिमाचल भवन, सेक्टर 28डी, चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान टूरिज्म, पंजाब टूरिज्म और इंडिया टूरिज्म के अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर ट्रैवल उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें श्री गुरिंदर सिंह, चेयरमैन, आइएटीओ पंजाब), श्री हरराज सिंह सिद्धू, चेयरमैन, टीएएआई चंडीगढ़, श्री राजेश आर्या, प्रेसिडेंट, ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इवेंट्स एंड हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स – (जीएईएचपी) और ट्रैवल एजेंट कंसोर्टियम ऑफ ट्राइसिटी (टीएसीटी) के प्रतिनिधि शामिल थे। यह प्रदर्शनी 16 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही स्थान पर उपयोगी जानकारी, खास ऑफर और संपूर्ण यात्रा समाधान उपलब्ध कराना है।

इंडिया ट्रैवल मार्ट के सिल्वर जुबली (25वें वर्ष) अवसर पर आईसीएम ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय गुप्ता ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आईटीएम की 25 साल की यात्रा को याद करते हुए पंजाब और राजस्थान के पर्यटन विभागों, भारत सरकार तथा निजी टूर ऑपरेटरों और होटल ब्रांड्स के निरंतर सहयोग की सराहना की उद्घाटन समारोह में श्री अजय गुप्ता ने कहा कि ट्रैवल इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ हमने इंडिया ट्रैवल मार्ट को बातचीत, समझ और व्यापार सहयोग का मंच बनाया है। हमारा लक्ष्य हमेशा ट्रैवल और टूरिज्म उद्योग को सीधे ग्राहकों से जोड़ना रहा है, ताकि उन्हें आसान और यादगार यात्रा अनुभव मिल सके।

आईटीएम एक ऐसा मंच है जहां लोग अपनी छुट्टियों, हनीमून, सोलो ट्रिप और पारिवारिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटरों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह नेटवर्किंग और व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

Exit mobile version