सेक्टर 40 स्थित संपर्क सेंटर की बदहाल स्थिति पर पार्षद गुरबक्श रावत का निरीक्षण

#bnnindianews

सेक्टर 40 स्थित संपर्क सेंटर की खराब हालत का जायजा लेने के लिए पार्षद गुरबक्श रावत आज प्रशासन की इंजीनियरिंग टीम और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान संपर्क सेंटर की अत्यंत दयनीय स्थिति सामने आई, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराज़गी देखी गई।

IMG 20260214 WA0322

मौके पर मौजूद पार्षद गुरबक्श रावत ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुविधा से जुड़े इस केंद्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और चीफ इंजीनियर से भी संपर्क कर केंद्र को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी श्री विक्रम बिष्ट, श्री अमित नागर, श्री वी.एन. शर्मा, श्री राजविंदर सिंह, श्री भुपेंद्र रंधावा, श्री एम. पी. मोंगा और श्रीमती वंदना कांसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क सेंटर में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

पार्षद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन से समन्वय कर जल्द ही संपर्क सेंटर की स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

Exit mobile version